पब्लिक के बीच मुसलमानों के धार्मिक त्योहार को मनाने पर लगा बैन

नई दिल्ली। स्पेन के दक्षिण पूर्वी मर्सिया क्षेत्र में स्थित जुमिला शहर में लागू किए गए एक विवादास्पद फैसले के अंतर्गत मुसलमानों के पब्लिक के बीच अपने धार्मिक त्योहारों को मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब इस शहर के मुसलमान ईद उल फितर और ईद उल अजहा जैसे त्योहारों को सार्वजनिक रूप से नहीं मना पाएंगे।
बृहस्पतिवार को यूरोपीय देश स्पेन के दक्षिण पूर्वी मर्सिया क्षेत्र में स्थित जुमिला शहर प्रशासन की ओर से जारी किए गए एक विवादास्पद आदेश के अंतर्गत मुसलमान के द्वारा अपने त्यौहार पब्लिक के बीच मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्रशासन की ओर से लागू किए गए इस फैसले के बाद अब शहर के मुसलमान ईद उल फितर और ईद उल अजहा जैसे त्योहार सिविक सेंटर और खेल हाॅल सहित सार्वजनिक सुविधाओं में नहीं मना पाएंगे।
इस निर्णय ने देश भर में अब तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया है, जिसमें इस प्रतिबंध को इस्लामोफोबिया और भेदभावपूर्ण करार दिया जा रहा है।
लागू किया गया यह प्रतिबंध स्पेन में अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसने धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक सह अस्तित्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं।