रामजीलाल पर हमला- सपाइयों का हंगामा- तोडा कलेक्ट्रेट का गेट- पुलिस....

रामजीलाल पर हमला- सपाइयों का हंगामा- तोडा कलेक्ट्रेट का गेट- पुलिस....

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को गद्दार कहे जाने के विरोध में करणी सेना द्वारा किए गए अटैक से बुरी तरह गुस्साए समाजवादी पार्टी द्वारा आज उत्तर प्रदेश में जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है।

आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद रामजीलाल सुमन पर हुए हमले के विरोध में कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गए और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उधर आगरा में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देने के बाद सपाइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम लगा दिया।

जिसे खुलवाने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई है।

Next Story
epmty
epmty
Top