टोल पर फौजी से मारपीट- पूर्व सैनिकों का तिरंगे के साथ कलेक्ट्रेट में..

टोल पर फौजी से मारपीट- पूर्व सैनिकों का तिरंगे के साथ कलेक्ट्रेट में..

मेरठ। करनाल- मेरठ हाईवे के भूमि टोल प्लाजा पर सैनिक और उसके भाई के साथ की गई मारपीट के विरोध में पूर्व सैनिकों ने कलेक्ट्रेट में तिरंगे के साथ प्रदर्शन करते हुए टोल कंपनी पर किए गए जुर्माने की राशि मारपीट का शिकार फौजी को देने की डिमांड की है।

बृहस्पतिवार को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के बैनर तले इकट्ठा हुए सेवानिवृत सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में तिरंगे के साथ प्रदर्शन करते हुए मेरठ- करनाल हाईवे स्थित भूनी टोल प्लाजा पर सैनिक कपिल और उनके भाई के साथ की गई मारपीट की कड़े शब्दों में निंदा की।


पूर्व सैनिकों ने कहा कि मारपीट के मामले को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से टोल कंपनी पर किए गए जुर्माने की राशि को मारपीट का शिकार बने फौजी कपिल को देने की मांग उठाई।

राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ब्रह्मपाल सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में NHAI द्वारा लगाए गए जुर्माने की राशि को मारपीट के शिकार फौजी को दिए जाने की मांग के साथ दोषियों पर रासुका की डिमांड उठाई है।

Next Story
epmty
epmty
Top