आसाराम के अच्छे दिन जारी- एक महीने और बढ़ाई गई जमानत

अहमदाबाद। महिला से दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे 86 साल के आसाराम की जमानत की अवधि उच्च न्यायालय ने एक महीने के लिए और बढ़ा दी है।
गुजरात हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में 86 साल के आसाराम को बड़ी राहत देते हुए उसकी जमानत को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है।
दुष्कर्म के मामले में आसाराम जोधपुर जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को 31 मार्च तक मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत दी थी और निर्देश दिया था कि आगे की राहत के लिए वह गुजरात हाई कोर्ट में याचिका लगा सकता है।
इसके बाद से आसाराम की जमानत दो बार आगे बढ़ चुकी है, जिसके चलते आसाराम फिलहाल बाहर चल रहा है।
अदालत का कहना है कि यह आसाराम की जमानत का आखिरी एक्सटेंशन होगा।
Next Story
epmty
epmty