दिन निकलते ही धांय धांय- मंदिर में पूजा कर रही लड़की को मारी गोलियां

दिन निकलते ही धांय धांय- मंदिर में पूजा कर रही लड़की को मारी गोलियां

मैनपुरी। दिन निकलते ही गोलियां चलने से इलाके में दहशत उत्पन्न हो गई। शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई 21 वर्षीय लड़की को सिरफिरे युवक ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने लड़की को नजदीकी अस्पताल में भिजवाया, जहां से लड़की को सैफई रेफर किया गया है।


शनिवार की सवेरे कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला बजरिया की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की दिव्यांशी शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गई थी। दिव्यांशी जिस समय मंदिर में पूजा अर्चना करने में लगी थी, उसी समय मंदिर के अंदर पहुंचे राहुल दिवाकर ने मंदिर का मुख्य गेट बंद कर दिया।


आरोप है कि इसके बाद राहुल दिवाकर ने पिस्टल से लड़की पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, गोलियां लगते ही लहू लुहान हुई लड़की मंदिर परिसर में गिर पड़ी। दिनदहाड़े गोलियां चलने की आवाज को सुनकर दौड़े लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी मौके से भाग निकला।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। लड़की को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


दिन निकलते ही मंदिर में लड़की को गोली मारने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी अरुण कुमार कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद स्थानीय लोगों से घटना को लेकर जानकारी हासिल की।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस को आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top