अमरनाथ यात्रा 2025-शुरू हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन-बेस कैंप से पहला जत्था

अमरनाथ यात्रा 2025-शुरू हुए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन-बेस कैंप से पहला जत्था
  • whatsapp
  • Telegram

जम्मू। जग प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा- 2025 के लिए सभी इंतजाम तकरीबन मुकम्मल कर लिए गए हैं। अभी तक तकरीबन 350000 श्रद्धालु यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, जिन श्रद्धालुओं ने अभी तक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराया है उनके लिए अब ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की गई है।

सोमवार को जम्मू में अमरनाथ यात्रा- 2025 के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से स्पेशल रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु अपना ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।

प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्था के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर स्थित बेस कैंप से रवाना होगा। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ हो कर 38 दिनों तक लगातार चलेंगी, 9 अगस्त तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम एवं बालटाल रूट निर्धारित किया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top