अखिलेश के संदेश व PDA यात्रा पर निकले सपाई का कई जगह स्वागत

अखिलेश के संदेश व PDA यात्रा पर निकले सपाई का कई जगह स्वागत
  • whatsapp
  • Telegram

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश देने के लिए PDA यात्रा पर निकले सपा कार्यकर्ता का पार्टी के दफ्तर एवं मोरना में स्वागत कर जिला समाजवादी पार्टी ने उनका हौसला बढ़ाया।



सोमवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश देने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश की PDA यात्रा पर निकले पार्टी कार्यकर्ता अंकित यादव का जिला समाजवादी पार्टी के महावीर चौक स्थित दफ्तर पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता सत्येंद्र पाल, इमलाक प्रधान, शशांक त्यागी और हुसैन राणा आदि ने स्वागत किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी ने सपा कार्यकर्ता अंकित यादव का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उनकी इस यात्रा से अखिलेश यादव का संदेश हर जिले में पहुंचेगा।

सपा के सक्रिय नेता सत्येंद्र पाल ने 75 जिलों की कठिन यात्रा पर निकले अंकित यादव को आर्थिक सहयोग व स्वागत करते हुए उनको दूसरे जिले हेतु रवाना किया।सपा की पीडीए साईकिल यात्रा पर निकले अंकित यादव का मोरना पहुंचने पर सपा नेता सर्वेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

अंकित यादव व सपा नेता सर्वेंद्र सिंह राठी ने कहा कि जनता भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहती है तथा 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है। इसी का संदेश साइकिल यात्रा से दिया जा रहा है

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top