3 घंटे हवा में रही एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट वापस मुंबई लौटी

3 घंटे हवा में रही एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट वापस मुंबई लौटी

मुंबई। एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट तकरीबन 3 घंटे हवा में रहने के बाद वापस मुंबई लौट आई है। यह फ्लाइट सवेरे के समय रवाना हुई थी।

शुक्रवार को लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AIC 129 तकरीबन 3 घंटे तक आसमान में ही उड़ान भरती रही। सवेरे 5:39 पर उड़ान भरने वाली फ्लाइट 3 घंटे हवा में रहने के बाद वापस मुंबई आ गई है।

फ्लाइट वापस मुंबई आने को लेकर एयर इंडिया की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि ईरान में इजरायल द्वारा किए गए हमले से उत्पन्न हुई स्थिति और उसके हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण एयर इंडिया की कई उड़ानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है अथवा वापस एयरपोर्ट पर बुलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की सवेरे इजरायल की ओर से ईरान के परमाणु ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top