दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस हांगकांग लौटी- तकनीकी....

दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट वापस हांगकांग लौटी- तकनीकी....

नई दिल्ली। हांगकांग से उड़ान भरने के बाद पैसेंजर को लेकर भारत की राजधानी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को वापस हांगकांग बुलाया गया है, इसमें तकनीकी खराबी की बात सामने आई है।

सोमवार को पैसेंजर लेकर हॉन्गकॉन्ग से उड़ान भरने के बाद भारत की राजधानी दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या a1315 वापस लौट गई है।

बोईंग 787-8 ड्रीम लाइनर की इस उड़ान के दौरान प्लेन में तकनीकी खराबी आने की बात सामने आई है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार को भी भारत आ रहे बोइंग के दो ड्रीम लाइनर प्लेन बीच रास्ते से वापस लौट गए थे। इनमें से एक फ्लाइट लंदन से उड़ान भरकर चेन्नई और दूसरी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से चलकर हैदराबाद आ रही थी।

आज सोमवार को दोनों की लैंडिंग होनी थी। ब्रिटिश एयरवेज के चेन्नई आ रहे 787-8 ड्रीमलाइनर को तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा था।

दूसरी तरफ लुफ्थांसा एयरलाइंस के बोइंग 787-9 ड्रीम लाइनर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके चलते लैंडिंग की परमिशन नहीं मिलने की वजह से प्लेन को वापस लौटना पड़ा था।

Next Story
epmty
epmty
Top