धनतेरस की रात अघोरी पुजारी की निर्मम हत्या, गांव में दहशत

लखनऊ। रायबरेली जिले के मुर्तजानगर गांव में धनतेरस की रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। गांव के अघोरी पुजारी मोहन नाथ की आश्रम में सोते समय अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि जब पुजारी की पत्नी द्रौपदी अघोरी ने शोर सुनकर पति को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी धमकाकर भगा दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गांव में इस घटना से दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मृतक मोहन नाथ अघोरी मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के रहने वाले थे और पिछले करीब बीस वर्षों से मुर्तजानगर गांव में अपना आश्रम बनाकर साधना कर रहे थे। उनकी पत्नी द्रौपदी अघोरी, जो वेस्ट बंगाल की रहने वाली हैं, उनके साथ ही आश्रम में रहती थीं।