CM योगी के बाद अब उत्तर प्रदेश की गवर्नर ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

CM योगी के बाद अब उत्तर प्रदेश की गवर्नर ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य का सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड कायम करने के बाद अब राज्यपाल के रूप में आनंदी बेन पटेल ने भी नया रिकॉर्ड कायम किया है। वह उत्तर प्रदेश में 6 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली पहली राज्यपाल बन गई है।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, गुजरात की मुख्यमंत्री रह चुकी आनंदी बेन पटेल ने अब उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा लंबे समय तक देश के सबसे बड़े राज्य का गवर्नर बने रहने का गौरव हासिल किया है।

गवर्नर आनंदीबेन पटेल से पहले किसी भी राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश में 6 साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदीबेन पटेल के नाम केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सबसे ज्यादा लंबे समय तक राज्यपाल बने रहने का रिकॉर्ड कायम हुआ है।

हालांकि वह अभी देश में सबसे अधिक समय तक राज्यपाल रहने वाले टॉप फाइव लोगों की सूची में शामिल नहीं हुई है।

Next Story
epmty
epmty
Top