अवैध निर्माण पर एक्शन- कलेक्ट्रेट कचहरी के सामने चला बुलडोजर

प्रयागराज। नगर निगम और प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ चलाए गए संयुक्त अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट और कचहरी के सामने अवैध निर्माण को बुलडोजर की सहायता से जमींदोज किया गया। अतिक्रमण विरोधी अभियान की चपेट में कई वकीलों के चेंबर भी आए हैं।
बुधवार की सवेरे प्रयागराज नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण के खिलाफ संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान की चपेट में कई अधिवक्ताओं के चेंबर भी आ गए हैं।
कलेक्ट्रेट एवं कचहरी के सामने चलाएं गए अभियान के अंतर्गत अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन किया गया है। सवेरे 4:00 शुरू हुआ यह अभियान डेढ़ घंटे तक चला।
इस दौरान कुछ लोग अभियान के विरोध में भी सड़क पर उतरे। अभियान के दौरान प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के सामने के रास्ते को बेरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था, जिससे विरोध परवान नहीं चढ़ सका।
अभियान के अंतर्गत चैंबर तोड़े जाने के विरोध में कई अधिवक्ताओं ने आज खुद को न्यायिक कार्य से विरत रखा है