मंत्री के घर गणपति पंडाल में पहुंचे आमिर ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

मुंबई। दक्षिण भारत में चहुंओर मची गणपति महोत्सव की धूम के बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार के गणपति पंडाल में पहुंचे अभिनेता आमिर खान ने बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। एक्टर के गणपति पंडाल में पहुंचने की फोटोस एवं वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
महाराष्ट्र में अभी तक गणपति उत्सव की धूम मची हुई है। सेलिब्रिटी का भी लगातार गणपति बप्पा मोरिया की शरण में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।
बुधवार को अभिनेता आमिर खान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार के गणपति पंडाल में बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंचे।
बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आमिर खान ग्रे कलर के कुर्ते में नजर आ रहे हैं। इस दौरान अभिनेता पंडाल में गणपति बप्पा का दर्शन करते हैं और उसके बाद वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार भी दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले एक्टर सलमान खान को भी गणपति दर्शन के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री के आवास पर देखा गया था। भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए अभिनेता परिसर में प्रवेश करते समय नंगे पैर दिखाई दिए थे।