मजदूरी करने गए युवक को तेंदुए ने बनाया निवाला-पैर से लेकर पेट तक..

बहराइच। मजदूरी करने के लिए अपने घर से निकले युवक को तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया, हमला करने वाला तेंदुआ मजदूर के पैर से लेकर पेट तक के इलाके को खो गया। इस दौरान युवक की आंत तक बाहर आ गई। युवक का आधा शव पड़ा मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और मजदूर पर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहराइच जनपद के कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा रेंज के बिछपरी गांव का रहने वाला शक्ति रोजाना की तरह अपने घर से जंगल में मजदूरी करने के लिए गया था।
देर शाम तक भी वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ उसे ढूंढने के लिए निकले। पूरी रात की गई तलाश में शक्ति का कोई पता नहीं चला।
बुधवार की सवेरे गांव के कुछ लोग जब जंगल की तरफ जा रहे थे तो उन्हें शक्ति की लाश दिखाई दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में शक्ति की हालत देखकर बुरी तरह से कोहराम मच गया।
रेंजर धर्मेंद्र कनौजिया ने बताया है कि तेंदुए के हमले में शक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए वन विभाग ने तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।