घर का निर्माण कार्य कर रहे मजदूर की दीवार गिरने से मौत

भदोही। जिले के दुर्गागंज क्षेत्र मे मकान का निर्माण कर रहे राजगीर की शुक्रवार को दिवार गिरने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के बौरी बोझ गांव में घर का निर्माण कर रहे राजगीर की दीवार गिरने से मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव निवासी रमेश प्रजापति (45) बौरीगांव निवासी फुर्ती लाल बिंद के यहां घर में दीवार में टांड़ बना रहा था। अचानक टांड़ सहित दीवार रमेश प्रजापति के ऊपर गिर पड़ी, जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया ,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्गागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story
epmty
epmty