गरबा की रिहर्सल कर रही महिला का किडनैप- दो महिलाओं समेत..

गरबा की रिहर्सल कर रही महिला का किडनैप- दो महिलाओं समेत..

मंदसौर। नवरात्र महोत्सव के लिए गरबा की प्रैक्टिस कर रही महिला का आधा दर्जन लोगों ने किडनैप कर लिया। एक युवती ने जब उसे बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया। किडनैप करने वालों में दो महिलाएं भी शामिल है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर जनपद के खानपुरा के भावसार धर्मशाला में शनिवार की देर रात महिलाएं और युवतियां नवरात्र महोत्सव के लिए गरबा का रिहर्सल कर रही थी, इसी दौरान वहां पर पहुंचे चार युवको तथा दो महिलाओं ने गरबा की प्रैक्टिस कर रही एक महिला को पकड़ लिया और उसे अपने साथ लेकर जाने लगे।


इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोग तो डरकर पीछे की तरफ भाग गए, लेकिन एक लड़की ने साहस दिखाते हुए महिला के किडनैप का विरोध किया, लेकिन आरोपी महिलाओं ने मारपीट करते हुए उसे झटका दे दिया। इसके बाद आरोपी महिला को गलियों में घसीटते हुए जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए।

आरोपियों के चले जाने के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने शहर की नाकेबंदी करते हुए चेकिंग अभियान चलाना शुरु कर दिया। शामगढ़ थाना क्षेत्र में की जा रही चेकिंग के दौरान चंदवासा में महिला को बरामद कर लिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top