सिगनेचर ब्रिज पर चढ़ी महिला ने यमुना में लगाई- उफनती धारा में बही

नई दिल्ली। राजधानी में दिन निकलते ही हुई सुसाइड की घटना में सिगनेचर ब्रिज पर चढ़ी महिला ने नदी में छलांग लगा दी। उफनती यमुना में समाई महिला की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा तलाश शुरू कर दी गई है। घटना के समय महिला का बेटा भी मौके पर मौजूद था।
बुधवार को राजधानी दिल्ली के यमुना नदी पर बने सिगनेचर ब्रिज पर हुए सुसाइड के मामले में अपने बेटे को साथ लेकर पहुंची महिला ने उसे वहीं पर छोड़ने के बाद सिगनेचर ब्रिज के ऊपर चढ़कर नदी के भीतर छलांग लगा दी।
मौके पर मौजूद व्यक्ति के पास जब महिला का बेटा रोते हुए पहुंचा तो उसके बाद मौके पर अनेक लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से नदी के भीतर कूदी महिला की तलाश शुरू करवा दी है।
सवेरे 7:00 बजे हुई इस घटना के बाद पानी के भीतर समाई महिला का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एनडीआरएफ के जवान भी पानी में कूदी महिला की तलाश में लगाए हैं।