आम से भरा ट्रक पलटा और 9 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी

नई दिल्ली। देर रात आम से भरा ट्रक पलटने से एक साथ नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले के पुल्लमपेट मंडल के रेड्डीचेरुवु कट्टा के पास बीती रात एक आम से भरा एक ट्रक अचानक से पलट गया। आम से भरे ट्रक पलटने के कारण उसके नीचे नौ लोग दब गए। यह हादसा इतना बड़ा था कि 9 के 9 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री नायडू ने अधिकारियों से बात कर घायलों के इलाज की पूरी जानकारी ली।
Next Story
epmty
epmty