सवारियां लेकर जा रही बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर-यात्रियों में चीख पुकार

सवारियां लेकर जा रही बस पर पहाड़ी से गिरा पत्थर-यात्रियों में चीख पुकार

चंबा। सवारियां लेकर सड़क मार्ग से होती हुई जा रही प्राइवेट बस के ऊपर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर गिर गया जो बस की छत को चीरते हुए दो एवं तीन नंबर सीट पर गिरा।

मंगलवार को प्राइवेट कंपनी की बस चांसू से चलकर सवारियां लेकर देवी कोठी जा रही थी। 30 सवारियां लेकर जा रही यह प्राइवेट बस जब चंबा के चुराह में पहुंची तो अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर उसके ऊपर आकर गिर गया।

विशालकाय पत्थर बस की छत को चीरते हुए भीतर दो एवं तीन नंबर सीट पर गिर गया। गाड़ी पर पत्थर गिरते ही भीतर बैठे यात्रियों में बुरी तरह से चीख पुकार मच गई।

पत्थर गिरने से यात्रियों में बुरी तरह मचे हड़कंप के बीच स्थानीय लोग दौड़ धूप करते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। इस घटना में फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित होना बताए गए हैं।

उधर रात भर बंद रहे चंडीगढ़- मनाली फोरलेन हाईवे को फिलहाल वन वे बहाल कर दिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top