MLA के नंदू टैक्स से आहत फौजी जहर खाकर पहुंचा CM के जनता दरबार

MLA के नंदू टैक्स से आहत फौजी जहर खाकर पहुंचा CM के जनता दरबार
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक के नंदू टैक्स से आहत पूर्व फौजी ने जहर खाया और मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच गया। मामले का पता लगते ही मचे हड़कंप के बीच आनन-फानन में रिटायर्ड फौजी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनकी हालत ठीक होना बताई गई है।

बृहस्पतिवार को राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित किए गए जनता दरबार में जनपद गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के सिरौली इलाके के रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर पुत्र प्रेम सिंह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच गए।


जनता दरबार में मौजूद अन्य लोगों से जैसे ही पूर्व फौजी ने कहा कि मैं जहर खाकर आया हूं तो इस बात का पता लगते ही मौके पर बुरी तरह से हड़कंप मच गया। जनता दरबार में मौजूद पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मी आनन-फानन में रिटायर्ड फौजी को सिविल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने पूर्व फौजी को भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया। फिलहाल पूर्व फौजी की हालत ठीक होना बताई गई है।

पूर्व फौजी के पास से मिली एप्लीकेशन में उन्होंने खुद को कारगिल योद्धा एवं पूर्व फौजी बताया है और लोनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top