सिक्किम में हुए भूस्खलन में पीलीभीत का जवान बलिदान- पार्थिव शरीर देख..

पीलीभीत। सिक्किम में हुए भूस्खलन की चपेट में आकर बलिदान हुए जवान लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके गांव पहुंचा तो तिरंगे में लिपटी पति की आर्थिक देह को देखते ही पत्नी बुरी तरह से बिलख पड़ी। 7 वर्षीय बेटा भी फूट-फूट कर रोया और बुजर्ग माता-पिता की हालत बेहद दयनीय हो गई।
सिक्किम में सेना के शिविर पर सोमवार को हुए भूस्खलन की चपेट में आकर पीलीभीत के गांव धुरिया पलिया के रहने वाले जवान लखविंदर सिंह शहीद हो गए थे। 15 साल से मिलिट्री में अपनी सेवाएं दे रहे लखविंदर 1 महीने पहले ही अपने घर छुट्टी बिता कर ड्यूटी पर लौटे थे।

हवलदार लखविंदर सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार की सवेरे जब उनके गांव पहुंचा तो तिरंगे में लिपटी पति की पार्थिव देह को देखते ही पत्नी रूपिंदर कौर बुरी तरह से बिलख पड़ी, उनकी गोद में ढाई मां की मासूम बेटी थी।
इस दौरान लखविंदर सिंह का 7 वर्षीय बेटा एकमजोत सिंह भी फूट-फूट कर रो पड़ा, इस दौरान बुजुर्ग माता-पिता की हालत भी बेहद दयनीय थी।