पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट-धमाकों से उड़ी फैक्ट्री- लोगों में..

पटाखा फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट-धमाकों से उड़ी फैक्ट्री- लोगों में..

बिजनौर। गांव में लगाई गई पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार ब्लास्ट होने से दूर तलक के लोग बुरी तरह से सहम गए। धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण दौड़ धूप करते हुए मौके पर जुट गए। जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम फैक्ट्री पर पहुंच कर वहां लगी आग पर काबू पाने में जुट गई है।

रविवार को जनपद बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के सीकरी भोगपुर गांव में लगी हिमालयन फायर वर्क्स नाम से संचालित फैक्ट्री में सवेरे के समय अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया।

धमाके की आवाज जब दूर-दूर तक सुनाई दी तो आसपास के इलाके के लोगों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस विभाग की टीम तुरंत फैक्ट्री पर पहुंच कर आग बुझाने के प्रयासों में जुट गई।

पटाखा फैक्ट्री में हुआ यह ब्लास्ट इतना भयंकर था कि फैक्ट्री के चारों ओर की बाउंड्री वॉल तथा टीन की तीन चादरें फटकर दूर जाकर गिरी है, धमाके के कारण फैक्ट्री के आसपास के लोगों में बुरी तरह से अफरा तफरी मची हुई है।

बताया जा रहा है कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मीडिया को अभी तक घायलों की जानकारी नहीं दी गई है।

Next Story
epmty
epmty
Top