महाराष्ट्र में दर्ज फरारी बेंगलुरु में दौड़ती मिली-करोड़ों में छूटा.

महाराष्ट्र में दर्ज फरारी बेंगलुरु में दौड़ती मिली-करोड़ों में छूटा.
  • whatsapp
  • Telegram

बेंगलुरु। फरारी कार मालिक को एक करोड़ 42 लाख रोड टैक्स के तौर पर सरकार के खजाने में जमा कराने पड़े हैं। महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड कार बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती फिर रही थी। लाल रंग की फरारी गाड़ी का कर्नाटक में टैक्स नहीं जमा कराया गया था।

कर्नाटक के बेंगलुरु में महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड लाल रंग की फरारी गाड़ी को बेंगलुरु की सड़कों पर दौड़ायें जाने से गाड़ी मालिक को एक करोड़ 42 लाख रुपए रोड टैक्स के रूप में सरकार के खजाने में जमा करने पड़े हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवारको बेंगलुरु की सड़क पर दौड़ती मिली लाल रंग की फरारी गाड़ी को जांच के लिए रोका था। इस दौरान पता चला कि महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड फरारी गाड़ी का कर्नाटक में टैक्स नहीं भरा गया है। इसके बाद अधिकारी ने गाड़ी को जब्त करते हुए मालिक को शाम तक टैक्स भरने का नोटिस थमा दिया।

मरता क्या ना करता, तकरीबन 7 करोड़ 50 लाख रुपए की कीमत की फरारी गाड़ी को छुड़ाने के लिए मालिक ने तुरंत टैक्स और जुर्माना सहित एक करोड़ 42 लाख रुपए सरकारी खजाने में जमा करा दिए और मामले से अपना पीछा छुड़ाया। अधिकारियों ने बताया है कि यह अब तक की सबसे बड़ी टैक्स वसूली में से एक है।विभाग ने कहा है कि जितनी भी महंगी गाड़ियां बिना टैक्स दिए राज्य में चल रही है, उन पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top