बारिश के दौरान पहाड़ी से गिरी आफत ले गई दंपति की जान- 5 महीने पहले....

बारिश के दौरान पहाड़ी से गिरी आफत ले गई दंपति की जान- 5 महीने पहले....

शिमला। चंबा जनपद में बारिश के दौरान हुई बड़ी घटना में पहाड़ी के ऊपर से बड़ा पत्थर गिरने से घर के भीतर मौजूद दंपति की जान चली गई है। 5 महीने पहले दोनों की शादी हुई थी।

हिमाचल प्रदेश में रविवार की रात से लगातार हो रही बारिश के साथ लोगों के ऊपर आफत भी बरस रही है। राज्य के चंबा जनपद की चडी पंचायत के सुतांह गांव में हुई दिल को भीतर तक झकझोर कर रखने रख देने वाली घटना में पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर घर के ऊपर गिरा।


जिससे उसमें मौजूद पति-पत्नी की मलबे में दबाकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आसमान से पत्थर के रूप में गिरी आफत में मौत का निवाला बने महिला पुरुष की शादी 5 महीने पहले ही हुई थी और नव विवाहित पल्लू मायके में आई थी।

रविवार को महिला का पति सनी उसे लेने के लिए अपनी ससुराल आया था। आज सोमवार को महिला को अपनी ससुराल जाना था, लेकिन उससे पहले ही पहाड़ी से गिरे बड़े पत्थर ने दंपति की दुनिया को उजाड़ कर रख दिया।

पहाड़ी से मकान पर पत्थर गिरने की इस घटना में घर भी जमींदोज हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top