अब किन्नौर में फटा बादल-बाढ़ में बही गाड़ियां-घरों से भागकर बचाई जान

अब किन्नौर में फटा बादल-बाढ़ में बही गाड़ियां-घरों से भागकर बचाई जान

शिमला। मानसूनी बारिश के साथ लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाएं लोगों का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है, किन्नौर के गांव में फटे बादल के बाद आई बाढ़ में दो गाड़ियां बह गई है। लोगों ने घरों से भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचते हुए अपनी जान बचाई है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के थाच गांव में बृहस्पतिवार की देर रात हुई बादल फटने की घटना के बाद इलाके में पानी का सैलाब आ गया। बाढ में दो गाड़ियां बह गई है। प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए लोगों ने रात में ही घरों से भाग कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचते हुए अपनी जान बचाई है।


उधर शिमला के एडवर्ड स्कूल के पास हुए लैंड स्लाइड में पहाड़ से भारी नीचे गिरा है, जिसके चलते शिमला की लाइफ लाइन कही जाने वाली सर्कुलर रोड बंद हो गई है। लैंड स्लाइड की वजह से एडवर्ड स्कूल में आज और कल के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।

कुमारसैन की करेवथी में तीन मंजिला मकान नीचे धंस गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top