चौथ वसूली कर रहे प्रतिबंधित संगठनों के 9 सदस्य गिरफ्तार

चौथ वसूली कर रहे प्रतिबंधित संगठनों के 9 सदस्य गिरफ्तार

इंफाल। जबरन वसूली करके अपनी रोजी रोटी का प्रबंध कर रहे प्रतिबंधित संगठनों के 9 सदस्यों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जबरन वसूली के मामले में प्रतिबंधित संगठनों की गिरफ्तारी से अब ऐसे लोगों में हड़कंप मच गया है जो हराम की कमाई के लिए जबरन वसूली में लगे हुए हैं।

रविवार को मणिपुर के इंफाल घाटी जनपदों में पिछले 48 घंटे के भीतर पुलिस द्वारा की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही के अंतर्गत कई प्रतिबंधित संगठनों के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

सुरक्षा बलों ने यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के दो कार्यकर्ताओं को इंफाल के 9 नोंगदम गांव के पास से गिरफ्तार किया है। बिष्णुपुर जनपद के कांगली पार्क कम्युनिस्ट पार्टी के एक सदस्य को भी सुरक्षा बलों द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया है कि केसीपी के दो कार्यकर्ता भी इंफाल पश्चिम जनपद से गिरफ्तार किए गए हैं। अरेस्ट किए गए सभी लोग जबरन वसूली में शामिल थे। राज्य पुलिस ने इंफाल से प्रतिबंधित प्रीपक के एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। उसके बाद से राज्य में सुरक्षा की कमान संभाल रहे सुरक्षा बल लगातार राज्य में अस्थिरता पैदा करने वालों की गिरफ्तारी कर रहे हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top