नदी सफाई प्रोजेक्ट में 55 करोड़ का घोटाला- दर्ज हुई पहली एफआईआर

नदी सफाई प्रोजेक्ट में 55 करोड़ का घोटाला- दर्ज हुई पहली एफआईआर

मुंबई। नदी सफाई प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई पुलिस की ओर से दर्ज की गई पहली एफआईआर से भ्रष्टाचार के इस मामले से जुड़े लोगों में बुरी तरह से हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के इस मामले को लेकर कई जगह छापा मार कार्यवाही भी की जा रही है।

मंगलवार को आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर मुंबई नदी सफाई प्रोजेक्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई पुलिस द्वारा पहली एफआईआर दर्ज की गई है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद आर्थिक अपराध शाखा की जांच के आधार पर 55 करोड रुपए की धोखाधड़ी के इस मामले को लेकर मुंबई के 8-9 स्थानों पर छापा मार कार्यवाही की जा रही है।

छापामार कार्रवाई की चपेट में जो लोग आए हैं उनमें ठेकेदार और बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के दफ्तर और घर भी शामिल है।

जानकारी मिल रही है कि मुंबई पुलिस द्वारा जो एफआईआर दर्ज की गई है उसमें पांच ठेकेदारों के अलावा बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के तीन अधिकारियों के नाम भी शामिल है, जिन पर फर्जी एम ओ यू साइन करने और पचपन करोड रुपए की धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप लगे हैं

Next Story
epmty
epmty
Top