स्टालिन सरकार का एक्शन- शाखा लगा रहे 39 कार्यकर्ता अरेस्ट

स्टालिन सरकार का एक्शन- शाखा लगा रहे 39 कार्यकर्ता अरेस्ट
  • whatsapp
  • Telegram

चेन्नई। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सरकार की पुलिस ने अपना 100 वां शताब्दी वर्ष मना रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 39 कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। अरेस्ट किए गए कार्यकर्ताओं पर सरकारी स्कूल में गुरु पूजा करने एवं शाखा लगाने का आरोप है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पोरुर के पास अय्यपनथंगल गवर्नमेंट स्कूल में गुरु पूजा करने और शाखा लगाने के आरोप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 39 कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।

अरेस्ट किए गए सभी कार्यकर्ता एमआरएमसी पुलिस स्टेशन ले जाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को विजयदशमी के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वां शताब्दी वर्ष मनाया गया था।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 39 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए भाजपा नेता तमिल तमिलिसाई सौंदर राजन ने कहा है कि स्वयंसेवक इस मैदान पर कई साल से शाखा लगा रहे हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताते हुए हिरासत में लिए गए सभी लोगों की तुरंत रिहाई की डिमांड की है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top