अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 16 लोगों की 30 मिनट तक अटकी रही जान

अस्पताल की लिफ्ट में फंसे 16 लोगों की 30 मिनट तक अटकी रही जान

ग्रेटर नोएडा। ऊपर नीचे की बिल्डिंग में आने जाने की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट के दूसरे फ्लोर पर बंद हो जाने से 16 लोगों की जान आधे घंटे तक हलक में ही अटकी रही। कई बार अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों से की गई बात के बावजूद कोई मदद नहीं मिल पाई। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने चाबी से लिफ्ट खोलकर भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यथार्थ हॉस्पिटल में आने जाने की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट में बीती रात खराबी आ गई, जिसके चलते दूसरे फ्लोर पर लिफ्ट बंद हो गई।

उस समय लिफ्ट के भीतर तकरीबन 16 लोग सवार थे जो 30 मिनट तक भीतर ही लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान कई लोगों की सांस फूलने लगी। लिफ्ट में फंसे लोगों में बीमार, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष शामिल थे।

मंगलवार को घटना का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट में फंसे लोगों द्वारा कई मर्तबा अस्पताल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों से बात की गई, लेकिन कोई मदद नहीं मिल पाई। बाद में भारी जद्दोजहद के बाद अस्पताल प्रशासन ने चाबी के माध्यम से लिफ्ट खोलकर भीतर फंसे 16 लोगों को बाहर निकाला तब कहीं जाकर उनकी सांस शरीर में वापस लौट सकी।

Next Story
epmty
epmty
Top