सड़क हादसे में 11 लोगों की हुई मौत- दर्जनों से ज्यादा लोग घायल

कोलंबो, श्रीलंका के मध्य प्रांत में स्थित कोटमाले में रविवार सुबह बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पहले बताया था कि दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए।
गौरतलब है कि श्रीलंका में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
Next Story
epmty
epmty