खोखा विवाद में बहा खून-कुल्हाड़ी के हमले में 3 घायल- एक ही नाक..
एटा। खोखे हटवाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार की चपेट में आकर घायल हुए तीन लोगों में से एक व्यक्ति की नाक पर गंभीर चोट आई है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए।
मंगलवार को थाना शहर कोतवाली क्षेत्र में खोखा हटवाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद में घायल हुए अवधेश कुमार ने बताया है कि उसके भाई ने खोखा रखा हुआ था, जिसे हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। जब उन्होंने खोखा हटाने का विरोध किया तो दूसरे पक्ष में उनके ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में अवधेश कुमार के अलावा उसकी पत्नी और भाई घायल हो गए।
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रेमपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि खोखे को लेकर हुए विवाद में घायल हुए तीन लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच पड़ताल जारी है। पीड़ितों की लिखित शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


