यूपी भाजपा को मिल गए नए अध्यक्ष-पीयूष गोयल का ऐलान- पंकज चौधरी..

यूपी भाजपा को मिल गए नए अध्यक्ष-पीयूष गोयल का ऐलान- पंकज चौधरी..

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को आज विधिवत रूप से अपना नया अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन का ऐलान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की ओर से मुख्यमंत्री की मौजूदगी में किया गया है।

रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकभवन में आयोजित किए गए समारोह के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन का ऐलान किया है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के हाई कमान की ओर से पंकज चौधरी के हाथों में उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की कमान आने के साथ ही उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन आत्मक स्तर पर एक नए युग का सूत्रपात हो गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद का निर्वाचन भी किया गया है। इस मौके पर पीयूष गोयल ने कहा है कि यह बात घोषित करते हुए मुझे अत्यंत खुशी हो रही है कि भाई पंकज चौधरी को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश भाजपा पर अध्यक्ष चुन लिया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top