सपा सांसद का आरएसएस पर निशाना-बताया गद्दार और गुलाम

सपा सांसद का आरएसएस पर निशाना-बताया गद्दार और गुलाम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के ऊपर एक बार फिर से निशाना साधते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों को अंग्रेजों का गुलाम बताते हुए उन्हें गद्दार करार दिया है।

समाजवादी पार्टी के चर्चित सांसद रामजीलाल सुमन राष्ट्रीय स्वयं स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर अपना निशाना साधते हुए कहा है कि यह लोग अंग्रेजों के गुलाम होने के साथ देश के गद्दार थे।

उन्होंने कहा है कि देश की आजादी में इनका कोई योगदान नहीं था, जब हिंदुस्तान के क्रांतिकारियों को अंग्रेजों द्वारा गोलियों से भूना जाता था या उनकी बर्बर पिटाई की जाती थी तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग पिटाई करने वालों का साथ देते थे।

समाजवादी पार्टी के सांसद ने कहा है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अथवा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों का राष्ट्रीय आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने सवाल किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी का वंदे मातरम से क्या ताल्लुक है? वंदे मातरम को तो संविधान सभा ने राष्ट्रगीत घोषित किया था और कांग्रेस के अधिवेशन में वंदे मातरम गाया जाता था।

Next Story
epmty
epmty
Top