सपा ने घोषित किया प्रत्याशी — इस सीट पर प्रमेंद्र भाटी लड़ेंगे चुनाव

सपा ने घोषित किया प्रत्याशी — इस सीट पर प्रमेंद्र भाटी लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने मेरठ-सहारनपुर मंडल स्नातक विधान परिषद सीट के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने इस सीट से गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमिंदर भाटी को उम्मीदवार बनाया है।

परमिंदर भाटी लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वकालत के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उन्होंने युवाओं और शिक्षित वर्ग के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। पार्टी का मानना है कि उनके अनुभव और जमीनी नेटवर्क से इस सीट पर सपा की स्थिति मजबूत होगी।

समाजवादी पार्टी ने उम्मीद जताई है कि भाटी शिक्षित वर्ग की आवाज को विधान परिषद में मजबूती से उठाएंगे। वहीं स्थानीय स्तर पर सपा कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि मेरठ-सहारनपुर मंडल स्नातक सीट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। इस क्षेत्र में कई वर्षों से राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top