शैतान शब्द को लेकर विधानसभा में बवाल-बोले MLA शब्द..

शैतान शब्द को लेकर विधानसभा में बवाल-बोले MLA शब्द..

चंडीगढ़। शैतान शब्द को लेकर विधानसभा के भीतर जबरदस्त हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री या तो अपने यह शब्द वापस ले अथवा इस रिकॉर्ड से हटाया जाए। इसी दौरान स्पीकर ने चर्चा खत्म करने का ऐलान कर दिया।

बुधवार को हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने प्रश्न काल के दौरान राज्य में बढ़ते अपराधों का मुद्दा उठाया। इस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा हो चुकी है।

इस पर सदन के भीतर खड़े हुए कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि बीते दिन मुख्यमंत्री ने सदन के भीतर किसे शैतान कहा था?


विधायक की बात का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस शब्द को लेकर हाउस के अंदर यह लोग हंगामा कर रहे हैं। कर्नल शैतान सिंह ने बॉर्डर पर खड़े होकर इस देश की रक्षा की थी।

कांग्रेस विधायक रघुवीर कादियान ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने यह शब्द वापस ले अथवा इस रिकॉर्ड से हटाया जाए। इसी दौरान स्पीकर हरविंदर कल्याण ने चर्चा खत्म करने का ऐलान कर दिया।

Next Story
epmty
epmty
Top