पंचायत चुनाव- RLD का अकेले मैदान में उतरने का ऐलान- BJP में खलबली

पंचायत चुनाव- RLD का अकेले मैदान में उतरने का ऐलान- BJP में खलबली

मेरठ। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल ने अकेले ही चुनाव मैदान में उतर कर इलेक्शन लड़ने का ऐलान कर भाजपा के भीतर बुरी तरह से खलबली मचा दी है। भाजपा नेतृत्व अब रालोद मुखिया से बातचीत की तैयारी में जुट गया है।

उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है, जिसके चलते विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग टिकट प्राप्त करने की दौड़ धूप में लग गए हैं।

इसी बीच उत्तर प्रदेश और केंद्र की सत्ता में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की साझेदार राष्ट्रीय लोकदल में पंचायत चुनाव में अकेले ही उतारने का ऐलान कर दिया है।।।

राष्ट्रीय लोकदल के इस ऐलान के बाद भारतीय जनता पार्टी में बुरी तरह से खलबली मच गई है। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव की रणनीति तय करते हुए जिला एवं क्षेत्रीय स्तर पर संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त कर दिए हैं।

राष्ट्रीय लोकदल के अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने के घोषणा के बाद अब भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह के साथ बातचीत की तैयारी में जुट गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top