प्रथम बुढ़ाना महोत्सव में पूर्व सांसद सम्मानित- लाइब्रेरी का शिलान्यास

मुज़फ्फरनगर। जनपद की नगर पंचायत बुढ़ाना द्वारा प्रथम बुढ़ाना महोत्सव का आयोजन राव अमर सिंह त्यागी रईस की स्मृति में कराया गया। राव अमर सिंह त्यागी रईस परिवार की ओर से यह सम्मान देश के प्रख्यात पत्रकार, नई दुनिया उर्दू के संपादक व पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी को दिया गया।

मौलाना नुरुल हसन राशिद कांधलवी की अध्यक्षता में आयोजित किए गए सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सहारनपुर अटल कुमार राय थे। मंच पर नगर पंचायत चेयरपर्सन उमा त्यागी भी रहीं। बड़ी संख्या में कस्बे और क्षेत्र के लोग शामिल हुए। अतिथियों का राव अमर सिंह त्यागी परिवार के सदस्य बार संघ मुजफ्फरनगर के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद त्यागी ने अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि राव अमर सिंह त्यागी रईस बुढ़ाना नगर पंचायत के प्रथम चेयरमैन, सफीर बुढ़ाना (उर्दू समाचार पत्र 1876) के संस्थापक, प्रकाशक थे । 1870 के आसपास ही बुढ़ाना में प्रिंटिंग प्रेस स्थापित की थी, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में किताबों का प्रकाशन भी हुआ। कई भाषाओं का ज्ञान रखने वाले राव अमर सिंह त्यागी स्पेशल मजिस्ट्रेट भी उस जमाने में थे।
मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सहारनपुर अटल राय ने कहा कि बुढ़ाना की ऐतिहासिक धरती को प्रणाम करता हूं। बुढ़ाना का इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। प्राचीन काल से बुढ़ाना नगर का अस्तित्व है। और आइने अकबरी में भी बुढ़ाना का जिक्र है। बुढ़ाना परगना से लगभग 3700 रुपए की आय उस वक्त होती थी। कहा कि जो कौम अपने इतिहास को संजोकर रखती है, वही सभ्य और सुसंस्कृत कौम है। हम सभी को अपने गौरवशाली इतिहास को संजोकर रखना चाहिए। उन्होंने प्रमोद त्यागी और समस्त राव अमर सिंह त्यागी रईस परिवार की इस पहल की भी खूब सराहना की।

देश के प्रख्यात पत्रकार शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि आज ईमानदार पत्रकारिता की जरूरत है। पत्रकारिता का सही मायना सरकार को लगाम देना है। उन्होंने कहा कि राव अमर सिंह त्यागी रईस की याद को ताजा करने के लिए भी पूरे परिवार को बधाई। राव अमर सिंह त्यागी ने उस जमाने में अखबार निकाला और चलाया, जब दिल्ली में भी अखबार के बारे में शायद कोई सोच सकता हो। ये सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए भी फख्र की बात है।
गौरतलब है कि राव अमर सिंह त्यागी रईस राव दीवान सिंह के बेटे और राव हरकरण दास त्यागी के पौत्र थे। राव दीवान सिंह त्यागी सरधना की बेगम शमरु के वजीर ए आजम थे। राव हरकरण दास त्यागी शाह आलम द्वितीय के वजीर ए आजम थे और बाद में वह बेगम शमरु के वजीर ए आजम भी रहे थे। वहीं, रात में दीप प्रज्ज्वलित कर मुशायरे एवं कवि सम्मलेन का शुभारंभ हुआ। चराग शर्मा, अज्म शाकीरी, अजहर इक़बाल, हिमांशी बाबरा, पॉपुलर मेरठी, इकबाल अशर ने अपने अपने कलाम। पेश किए और महफिल खिलखिला उठी। रात दो बजे महफिल मुकाम पर पहुंची। तारिक उस्मान, साहिल जमाली, शाकिर लट्टू, गुलजार बुढ़ानवी आदि ने भी प्रस्तुति दी।
इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय में लाइब्रेरी का शिलान्यास भी किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त सहारनपुर अटल राय, नगर पंचायत चेयरपर्सन उमा त्यागी और पूर्व अध्यक्ष बार संघ बुढ़ाना प्रमोद त्यागी आदि भूमि पूजन में शामिल हुए। इस लाइब्रेरी में आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
पूर्व चेयरमैन डीसीडीएफ मुजफ्फरनगर सुबोध त्यागी, नगर पंचायत शाहपुर के चेयरमैन हाजी अकरम, पूर्व प्रमुख बुढ़ाना विनोद मलिक, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल्ला राणा, सपा नेता ईलम सिंह गुर्जर, सपा नेता सोमपाल भाटी, मेहराजुद्दीन तेवड़ा , नासिर खान , महेश बंसल , सपा नेता असद पासा, सपा नेता संदीप पाल, आरएन त्यागी, त्यागी भवन के अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी, महामंत्री ललित त्यागी, शाहिद त्यागी, मुन्ना प्रधान, तहसील बार संघ बुढ़ाना के अध्यक्ष विनोद त्यागी, जब्बार राणा, सरवर प्रधान, जमशेद प्रधान, जिला पंचायत सदस्य मोबीन, रालोद नेता गज्जू पठान, अमित गर्ग, रालोद नेता बालकिशोर त्यागी, शोएब प्रधान, इमरान जिया, गुलजार नंबरदार, एहतेशाम सिद्दीकी, मुजफ्फर सलीम, सभासद फरीदा उस्मानी, नियम पंवार, नसीम सिद्दीकी, इमरान कुरैशी, सलीम कुरैशी, गुलफाम,राशिद कुरैशी, सुनीता, नितिन शर्मा, योगेश प्रजापति, साबरा कुरैशी, नूरजहां कुरैशी, नौशाद उस्मानी, बालू कुरैशी, राशिद मंसूरी, प्रवीण,पवन गोयल, राकेश गोयल, अशरफ कुरैशी, रालोद नेता सकुल सहरावत, संयम पंवार, त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी, आसिफ कुरैशी, मोहम्मद खालिद, रियासत उस्मानी, जनेश्वर सैनी, सुबोध त्यागी, प्रताप त्यागी, रॉकी शर्मा, रवि वर्मा, संजीव वर्मा, गगन वर्मा, अनिल वर्मा, राजू पांचाल, लोकेश पंडित, तनवीर कुरैशी, अरविंद भटनागर, डोला गर्ग, अमित गर्ग, अंकुर संगल, कुणाल त्यागी, वीके त्यागी, दीपक प्रजापति, खुर्शीद सैफी, मनोज त्यागी, पवन त्यागी, आदित्य त्यागी, पवन गोयल, उमेश त्यागी, राशिद फिरोज, फरीद त्यागी, नितिन पंवार, इसरार त्यागी, नीरज जैन, अनुज संगल आदि मौजूद रहे।