BJP आईटी सेल के मुखिया एवं जर्नलिस्ट अर्णब गोस्वामी पर FIR

BJP आईटी सेल के मुखिया एवं जर्नलिस्ट अर्णब गोस्वामी पर FIR

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के मुखिया एवं रिपब्लिक टीवी के जर्नलिस्ट के खिलाफ कांग्रेस की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में दोनों पर कांग्रेस के खिलाफ झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया है।

कांग्रेस की ओर से भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय तथा रिपब्लिक टीवी के जनरली अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कांग्रेस के विरुद्ध झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

कांग्रेस ने कहा है कि अमित मालवीय ने 17 मई को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर अर्णब गोस्वामी के एक वीडियो को शेयर किया था, जिसमें वह बता रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी का तुर्की में रजिस्टर्ड दफ्तर है। इसे लेकर मालवीय ने लिखा कि राहुल गांधी को बताना चाहिए कि ऐसा करने की आखिर जरूरत क्यों पड़ी?

यह हैरान और समझ से बाहर का मामला है देश को इसका सच जानने का हक है। इसी वीडियो को लेकर कांग्रेस की ओर से की गई शिकायत में कहा गया है कि ऐसा सोची समझी रणनीति के तहत देश की जनता को गुमराह और कांग्रेस को बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया है।

उन्होंने कहा है कि यह लोगों की भावनाओं को भड़काने, देश की सुरक्षा और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है।

कांग्रेस का कहना है कि जिसे भाजपा और अर्नव गोस्वामी ने कांग्रेस का दफ्तर कहा है वह तुर्की में इंस्ताबुल कांग्रेस सेंटर है।

Next Story
epmty
epmty
Top