चुनाव की घोषणा आज शाम- राजनीतिक दलों में होगा घमासान

चुनाव की घोषणा आज शाम- राजनीतिक दलों में होगा घमासान

नई दिल्ली। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज ऐलान किया जा सकता है। निर्वाचन आयोग की आज शाम होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके हंड्रेड परसेंट अंदाज लगाए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इलेक्शन कमिशन दो चरणों के अंतर्गत बिहार में विधानसभा चुनाव कर सकता है।

सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग लगभग 4:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, जिसमें बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान किया जा सकता है।

जानकारी मिल रही है कि इलेक्शन कमिशन बिहार में दो चरणों के अंतर्गत विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है, पहले चरण का चुनाव छठ महापर्व यानी 27 28 अक्टूबर के तुरंत बाद कराया जा सकता है।

निर्वाचन आयोग की तीन सदस्यीय टीम बिहार का दो दिवसीय समीक्षा दौरा करने के बाद रविवार को राजधानी दिल्ली लौटी थी।

जानकारी मिल रही है कि बिहार में इस मर्तबा तीन चरणों के बजाय दो चरणों के अंतर्गत कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। छठ महापर्व के बाद पहले चरण में बिहार के उत्तरी और मध्य जनपदों को शामिल किए जाने से मतदान में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ सकती है।

Next Story
epmty
epmty
Top