पश्चिम बंगाल में भी हो गया बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव- इन्हें सौंपी कमान

पश्चिम बंगाल में भी हो गया बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव- इन्हें सौंपी कमान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हो गया है, 3 दिन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 10 राज्यों के भीतर नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है।

बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी के राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य को आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल का नया प्रदेश अध्यक्ष डिक्लेअर किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही यह भी घोषणा कर दी गई है कि वह 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करेंगे।

61 साल के राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य के मुकाबले बुधवार की दोपहर तक किसी अन्य उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था। जिसके चलते आज राज्यसभा सांसद को आधिकारिक तौर पर प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है।

इस तरह से भारतीय जनता पार्टी 3 दिन के भीतर अभी तक 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर चुकी है।

Next Story
epmty
epmty
Top