कांग्रेस की वोट चोर गददी छोड़ रैली में कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू

कांग्रेस की वोट चोर गददी छोड़ रैली में कार्यकर्ताओं का  पहुंचना शुरू

नई दिल्ली। राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित की जा रही कांग्रेस की वोट चोर गददी छोड़ रैली में देश भर के कार्यकर्ताओं का पहुंचना शुरू हो गया है। इस रैली के जरिए कांग्रेस देशभर में वोट चोरी के मुद्दे को एक अभियान के रूप में तेज करने जा रही है।

रविवार को राजधानी दिल्ली के लालकिला मैदान में कांग्रेस की ओर से वोट चोर गददी छोड़ रैली का आयोजन किया जा रहा है। वोट चोरी के मुद्दे को एक अभियान के रूप में देश भर में पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही इस रैली में देश भर के कार्यकर्ताओं का रामलीला मैदान में पहुंचना शुरू हो गया है।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संबोधन की संभावना के अलावा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होने जा रहे हैं। पार्टी के मुताबिक कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता पहले पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में इकट्ठा होंगे और फिर बस में सवार होकर रामलीला मैदान में पहुंचेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top