रामनगरी पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राम मंदिर में किया दर्शन पूजन

रामनगरी पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राम मंदिर में किया दर्शन पूजन

अयोध्या। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में रामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सप्त ऋषि मंदिर में माथा टेककर राज्य में सुख समृद्धि की मन्नतें मांगी।

रविवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक वेद प्रकाश गुप्त और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू यहां से राम मंदिर के लिए रवाना हुए और राम जन्म भूमि मंदिर पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री राम मंदिर के प्रतिष्ठा द्वादशी के मौके पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भी सहभागी बने।

इस दौरान मुख्यमंत्री सप्त ऋषि मंदिर में भी पहुंचे और वहां पर भी उन्होंने विधि विधान के अनुसार दर्शन पूजन किया।

Next Story
epmty
epmty
Top