अपने जन्म से पहले की बात के जरिए BJP सांसद ने कांग्रेस पर बोला हमला

अपने जन्म से पहले की बात के जरिए BJP सांसद ने कांग्रेस पर बोला हमला

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने अपने जन्म से भी पहले की बात के जरिए कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री ने वर्ष 1965 की लड़ाई में जीत हासिल करने के बावजूद कच्छ के रण क्षेत्र का 828 वर्ग किलोमीटर हिस्सा पाकिस्तान को सौंप दिया था।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने आयरन लेडी कहीं जाने वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बहाने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है।

भाजपा सांसद ने वर्ष 1968 में कांग्रेस की सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ किए गए समझौते के दस्तावेज को साझा करते हुए दावा किया है कि वर्ष 1965 में हुई लड़ाई के दौरान भारत ने जीत हासिल की थी, लेकिन इसके बाद भी आयरन लेडी कहीं जाने वाली इंदिरा गांधी ने कच्छ के रण क्षेत्र का 828 वर्ग किलोमीटर हिस्सा पाकिस्तान को सौंप दिया था।

इतना ही नहीं भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने ना केवल भारत की जमीन को पाकिस्तान के हवाले कर दिया बल्कि दोनों देशों के बीच में अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता पर भी अपनी सहमति जता दी थी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे का जन्म वर्ष 1969 की 28 जनवरी को हुआ था, जबकि उन्होंने कांग्रेस की घेराबंदी में दोनों उदाहरण अपने जन्म से भी पहले के प्रस्तुत किए हैं।

Next Story
epmty
epmty
Top