BJP सांसद एवं विधायक पर हमला- दो और आरोपी गिरफ्तार

BJP सांसद एवं विधायक पर हमला- दो और आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं विधायक पर जलपाईगुड़ी में हुए हमले के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान शाहनूर और तुफैल के रूप में हुई है।

बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी जनपद के पुलिस अधीक्षक खंड बाहले उमेश गणपत ने बताया है कि जलपाईगुड़ी में पिछले दिनों 6 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर किए गए जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि बृहस्पतिवार की तड़के तकरीबन 3:00 बजे नागराकाटा इलाके में मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शाह नूर आलम और तुफैल हुसैन नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अभी तक चार लोगों की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया है कि पुलिस ने बुधवार को दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक व्यक्ति की गिरफ्तारी जलपाई गुड़ी और दूसरे की अलीपुरद्वार जनपद में भारत भूटान सीमा पर जय गांव के पास से की गई थी।

Next Story
epmty
epmty
Top