एक्शन में भाजपा- पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल दो MLA किए बाहर

एक्शन में भाजपा- पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल दो MLA किए बाहर

बेंगलुरु। वर्ष 2019 में एचडी कुमार स्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस जनता दल एस गठबंधन सरकार को गिराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से की गई एक बड़ी कार्यवाही के अंतर्गत कर्नाटक में अपने दो विधायक एसटी सोमशेखर एवं ए शिवराम हेब्बार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी से बाहर निकाले गए दोनों विधायकों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

मंगलवार को पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी ए विजयेंद्र की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि पार्टी आलाकमान ने लंबे विचार विमर्श के बाद दोनों विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया है।

एसटी सोमशेखर एवं ए शिवराम हेब्बार क्रमश: यशवंतपुर और येल्लापुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक है, पहले यह दोनों विधायक कांग्रेस से जुड़े थे।

वर्ष 2019 में यह दोनों विधायक उन 18 कांग्रेस एवं जनता दल एस विधायकों में शामिल थे जिनके विद्रोह की वजह से एचडी कुमार स्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस जनता दल एस गठबंधन सरकार गिर गई थी और भारतीय जनता पार्टी को राज्य की सत्ता में आने का मौका मिला था।

अब दोनों विधायक पार्टी से बाहर कर दिए गए हैं, जिससे पता चलता है कि दिए गए धोखे का कभी ना कभी परिणाम भुगतना ही पड़ता है।

Next Story
epmty
epmty
Top