बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने इन्हें बनाया प्रभारी- UP के....

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारियों का एलान करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसते हुए अपने चुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारियों का ऐलान करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त करने का ऐलान किया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पटेल प्रदेश चुनाव सह प्रभारी बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य को भी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से जारी किए गए नियुक्ति पत्र में इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का ऐलान किया गया है।
इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले तमिलनाडु चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा को चुनाव प्रभारी नामित किया है। उनके साथ केंद्रीय सहकारिता एवं उद्यान मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद संभाल रहे मुरलीधर मोहौल को सहप्रभारी के पद पर तैनात किया है।