सपा एवं भाजपा के पोस्टर वाॅर के बीच अब शुरू हुआ कालिख पोतों युद्ध

सपा एवं भाजपा के पोस्टर वाॅर के बीच अब शुरू हुआ कालिख पोतों युद्ध
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच चल रहे पोस्टर वाॅर के मध्य अब सपा की ओर से कालिख पोतों युद्ध शुरू किया गया है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री की ओर से सपा मुखिया के डीएनए को लेकर दिए गए बयान के बाद सपा कार्य कर्ताओं ने भाजपा नेता के पोस्टरों पर कालिख पोती।

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री जीशान खान के खिलाफ बीती रात कालिख पोतों अभियान चलाते हुए राजधानी में लगे उनके पोस्टरों पर कालिख पोती और उन्हें फाडा भी। इस अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शहर के चौराहों पर पोस्टर लगाकर समाजवादी पार्टी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बुधवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि लगातार हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ राजधानी के चौराहों पर भड़काऊ पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे हम आहत है। इसी के चलते हमने भाजपा नेता के पोस्टरों पर कालिख पोती है। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका तो हम सामने से जाकर पोस्टर लगाने वालों के चेहरे पर भी अब कालिख पोतने का काम करेंगे।

Next Story
epmty
epmty
Top