गुजरात में आम आदमी पार्टी का भाजपा को झटका- जीती विसावदर सीट

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के उपचुनाव की चल रही मतगणना में गुजरात के भीतर आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली से उसे बेदखल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका दिया है। आम आदमी पार्टी ने राज्य की विसावदर सीट 17554 वोटों से जीत ली है।
सोमवार को इसी महीने की 19 जून को देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों के लिए हुई वोटिंग के मतों की गिनती का काम लगातार जारी है।
गुजरात की विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने अपना कब्जा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को हरा दिया है।

विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट गोपाल इटालिया 17554 वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कीर्ति पटेल को पराजित कर यह जीत दर्ज की है।
उधर केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की अगवाई वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के कैंडिडेट आर्यादान शौकत ने भी सीपीआईएम के उम्मीदवार एम स्वराज को 11077 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है।
उधर गुजरात की कड़ी विधानसभा सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बढ़त बना रखी है। पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर चल रही वोटों की गणना में फिलहाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर तृणमूल कांग्रेस आगे चल रही है।