नगर निकाय उपचुनाव में भाजपा की सोनाली ने सपा की नेहा को दी पटखनी

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार ने बाजी मारते हुए समाजवादी पार्टी की निकटतम प्रतिद्वंदी को 5556 वोटो से हराकर चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। पार्टी प्रत्याशी को मिली जीत के बाद राज्य मंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नाचे।
शुक्रवार को ललितपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सोनाली जैन को 5556 वोटों से विजयी डिक्लेयर किया गया है।

जनता पार्टी की प्रत्याशी सोनाली जैन को आज हुई मतगणना में कुल 26070 वोट हासिल हुए हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी नीलम चौबे 20524 वोट ही हासिल कर सकी।
भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सोनाली जैन की जीत की घोषणा के बाद राज्य सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नाचे।
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन की कुर्सी पर उपचुनाव में अपना कब्जा करने वाली सोनाली जैन ने कहा है कि जनता ने आज इस बात को उजागर कर दिया है कि मेरी मां ने शहर में विकास के कितने काम किए हैं, जिससे आज के दिन उन्हें जीत हासिल हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन का परिचय दिया और सभी ने मिलकर काम किया जिस पार्टी की जीत सुनिश्चित हुई।