बिलकिस बानो केस में SC के फैसले को प्रियंका ने बताया - न्याय की जीत

बिलकिस बानो केस में SC के फैसले को प्रियंका ने बताया - न्याय की जीत

नई दिल्ली। गुजरात के चर्चित बिलकिस बानो गैंगरेप कांड में आज सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के फैसले को रद्द किया तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने इसे न्याय की जीत बताया।

गौरतलब है कि 2002 के गुजरात दंगों में गैंगरेप का शिकार हुई बिलकिस बानो के केस में गुजरात सरकार ने 2022 में 11 उम्रकैद के दोषियों को रिहा कर दिया था। गुजरात सरकार की रिहाई के आदेश के खिलाफ बिलकिस बानो केस में आज सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के फैसले को रद्द करते हुए दो हफ्ते के अंदर दोषियों को जेल भेजने का आदेश दिया।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट करते हुए लिखा, अंततः न्याय की जीत हुई है ।सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात दंगों के दौरान गैंगरेप की शिकार बिलकिस बानो के आरोपियों की रिहाई रद्द कर दी है। इस आदेश से भारतीय जनता पार्टी की महिला विरोधी नीतियों पर पड़ा हुआ पर्दा हट गया है। इस आदेश के बाद जनता का न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। बहादुरी के साथ अपनी लड़ाई को जारी रखने के लिए बिलकिस बानो को बधाई।

epmty
epmty
Top